सामाजिक हित का ध्यान रखते हुए संस्था में विविध प्रकार के सामाजिक उपक्रम मनाये जाते है |

उत्कर्ष शिशुगृह की भव्य इमारत
  • उत्कर्ष गुरुकुल स्थापना :- १५ अगस्त २०२० को जनजागृती जनविकास शिक्षण संस्था द्वारा संचालित उत्कर्ष शिशुगृह की और से उत्कर्ष गुरुकुल की स्थापना की गयी | जिस में शिशुगृह के ३ से ६ आयु के बालक शिक्षा लेते है |
जनजागृती जनविकास शिक्षण संस्था द्वारा संचालित उत्कर्ष शिशुगृह की और से ‘उत्कर्ष गुरुकुल’ की स्थापना
  • दशकपूर्ती महोत्सव :- ११ नवम्बर २०२० को उत्कर्ष शिशुगृह को १० साल पुरे होने के अवसर पर दशकपुर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिस में शहर के सभी गणमान्य व्याक्तियोको आमंत्रित किया गया था | दशकपुर्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथी के रूप में केंद्रीय मंत्री मा.श्री. प्रशांतजी हरतालकर, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख मा.श्री. अजयजी पारिक संस्था के प्रकल्प प्रमुख श्री. दादा पंत उपस्थित थे | उसी प्रकार महाराष्ट्र राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री मा. यशोमतीताई ठाकूर इन्होने कार्यक्रम को संबोधित किया | इस महोत्सव को संत के रूप में पू.दीदी मॉ ॠतम्भरा जी का आशीर्वाद आभासी स्वरूप प्राप्त हुआ | दशकपुर्ती के संपूर्ण महोत्सव का सीधा प्रसारण youtube और  facebook पर संस्था द्वारा किया गया |

      दशपुकर्ती  महोत्सव के शुभ अवसर पर शिशुगृह के कॉपीटेबल बुक का अनावरण किया गया|

दशकपूर्ती महोत्सव के शुभ अवसर पर शिशुगृह के ‘कॉपीटेबल बुक’ का अनावरण करते हुए प्रमुख अतिथी
  • आरोग्य शिबीर :- अनाथ बच्चो का पालन पोषण के सेवा कार्य में उत्कर्ष शिशुगृह में बालको की स्वास्थ विषयक समस्या एवं निगरानी इस विषय पर विशेषज्ञ वर्ग का मार्गदर्शन शिबीर संपन्न हुआ | इस शिबीर में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में जिला सर्वोपचार अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ.विनीत वरठे,उत्कर्ष शिशुगृह के अध्यक्ष श्री.विजयजी जानी, सचिव श्री.गणेशजी कालकर, कोषाध्यक्ष श्री.हेमंतजी चौधरी, व्यवस्थापन समिति प्रमुख श्री.दादाजी पंत आदि मान्यवर उपस्थित थे |
    बालको के स्वास्थ्य हेतू आरोग्य शिबीर का आयोजन
  • दत्तक सलाह केंद्र :– उत्कर्ष शिशुगृह एवं ईनर व्हील क्लब ककी और से ‘दत्तक सलाह केंद्र’ का संयुक्त उपक्रम शुरू किया गया |जिस में जो दत्तकेछुक पालक है, उनको आवश्यक जानकारी देने का प्रयास इस दत्तक सलाह केंद्र के माध्यम से किया जाता है |
उत्कर्ष शिशुगृह एवं इनर व्हील क्लब का संयुक्त उपक्रम ‘दत्तक सलाह केंद्र’
  • ऑक्सिजन कॉन्सिनट्रेटर उपकरण सेवा :- विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत सेवा विभाग द्वारा संचालित जनजागृती जनविकास शिक्षण संस्था के माध्यम से महानगर में जरुरतमंद कोरोना मरीजो हेतू ऑक्सिजन कॉन्सिनट्रेटर की सेवा दि. १४ मई २०२१ को अक्षय तृतीया के पर्व पर शुरू की गयी |उत्कर्ष शिशुगृह संस्था के अध्यक्ष श्री. विजयजी जानी एवं सुनीलजी नंद के हाथो से इस कॉन्सिनट्रेटर उपकरण का लोकार्पण किया गया |  
ऑक्सिजन कॉन्सिनट्रेटर उपकरण सेवा का जरुरतमंद कोरोना मरीजो हेतू प्रारंभ

इस लोकार्पण कार्यक्रम का प्रास्ताविक संस्था के विश्वस्त श्री. मंगेश्जी   दीक्षित ने किया तथा आभार श्री.राहुलजी महाशब्दे ने माने | इस कार्यक्रम में विहिंप जिलाध्यक्ष श्री.प्रकाशजी लोढीया, मंत्री श्री. प्रकाशजी घोगलीया, विदर्भ सेवा प्रमुख श्री. गणेशजी कालकर, जिला सेवा प्रमुख श्री. मंगेशजी दीक्षित, प्रकल्प प्रमुख श्री. दादाजी पंत, श्री. हेमंतजी चौधरी, श्री. सुधाकरजी गिते, श्री. राहुलजी महाशब्दे. श्री. विनोद्जी जकाते, सौ. मीराताई जोशी, श्रीमती. अश्विनीताई सुजदेकर आदि उपस्थित थे |